अररिया: अररिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Araria, Araria | Oct 23, 2026 अररिया जिले के नरपतगंज में एनएच-27 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बढ़ेपारा चकरदाहा स्थित समसुल चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।