असरगंज: पन्नसाय गांव में बड़ी पोखर के पास चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
असरगंज थाना क्षेत्र के पंनसाय गांव स्थित बड़ी पोखर के समीप मंगलवार की देर संध्या 8 बजे एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। हालांकि मोटरसाइकिल सवार कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना से फायर ब्रिगेड की टीम आर्यन कुमार एवं गश्ती पार्टी के पीटीसी जसवंत कुमार सदलबल के सा