आमेर: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हर रविवार मनाएं डाई-डे: सीएमएचओ
Amber, Jaipur | Aug 1, 2026 1 अगस्त मानसून के दौरान डेंगू एवं मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों को प्रभावी रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सालय में स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉक्टर रवि शेखावत ने आमजन से प्रत्येक रविवार ड्राई डे मनाने तथा घरों तथा आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है डॉक्टर शेखावत ने बताया कि डेंगू फैलने वाला लेडिस मच्छर साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है