पट्टी: पट्टी मेला ग्राउंड में बेखौफ दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड का बताया जा रहा है, जिसमें चार युवक एक अन्य युवक को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग लगातार उस पर हमला करते रहते हैं। घटना के दौरान मौके