बिछिया: बिछिया विकासखंड के ग्राम कचनारी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन; विधायक नारायण सिंह पट्टा ने किया पुरस्कार वितरण!
बिछिया विकासखंड के ग्राम कचनारी में विगत माह से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार, 28 जून को शाम 3:30 बजे उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। विजेता, उपविजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए l खेल मैदान पर स्थानीय ग्रामीण भी रहे l