गुमला: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने समाहरणालय पहुंच समस्या और मांग को लेकर किया प्रदर्शन #jansamasya
Gumla, Gumla | Jun 12, 2025 आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार को समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।कर्मियों ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों के बनाई गई नियमावली कर्मियों के हित में नहीं है।जिसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला व प्रखंड सह अंचल के सभी कार्यालयों के जिप चालक,अमीन,कंप्यूटर ऑपरेटर,आदि मौजूद रहे।