बड़वारा: बड़वारा के ग्राम रोहनिया में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव का आरोप, महिला पर प्राथमिकी दर्ज
Badwara, Katni | Oct 21, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहनिया में मंगलवार शाम उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विजयादशमी के अवसर पर निकाले जा रहे माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान कथित रूप से पथराव कर दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को बड़वारा थाना पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को