डुमरा: मेहसौल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांड संख्या 120/25 में अपहृत महिला सकुशल बरामद
सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए कांड संख्या 120/25 के अपहरण मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।