डुमरा: पुनौरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गैर-जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
पुनौरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैर-जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान क्रमशः रामविनय महतो, प्रमोद महतो एवं राजेश राय के रूप में हुई है।थाना पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानतीय वारंट जारी था।