डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 26 अभियुक्त गिरफ्तार, 108 लीटर देसी शराब व अग्नेयास्त्र बरामद
सीतामढ़ी। जिला की पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।