बांका: लकड़ीकोला गांव में न्यायालय के वारंट पर पुलिस ने अभियुक्त के घर की कुर्की-जब्ती
Banka, Banka | May 24, 2026 सदर थाना की पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे लकड़ीकोला गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जिबु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी मुकेश यादव के विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था।