Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image
image

पतरातु रेलवे अस्पताल में बुनियादी जरूरतों को पूरा कराने के लिए ईसीआरकेयू करेगा पहल महिला डॉक्टर की पदस्थापना करे रेल प्रशासन - मो ज़्याऊद्दीन धनबाद,पतरातु रेलवे अस्पताल में बुनियादी जरूरतों को पूरा कराने के लिए ईसीआरकेयू पहल करेगा। उक्त बातें पतरातु रेलवे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन ने कहीं। उन्होंने बताया कि ईसीआरकेयू ने काफी समय पहले पतरातु अवस्थित इस महत्वपूर्ण अस्पताल को रेल प्रशासन द्वारा बंद किए जाने का विरोध किया था। ईसीआरकेयू का आज भी मानना है कि धनबाद मंडल को सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाले सी आई सी सेक्शन के इस अस्पताल को रेल प्रशासन अपग्रेड करते हुए यहां इलाज के लिए बुनियादी संरचनाओं को उपलब्ध कराए । यहां एक्स रे टेक्निशियन उपलब्ध हैं परन्तु डिजीटल एक्स-रे मशीन नहीं है। इसके साथ ही, विभिन्न पैथोलॉजी जांच की भी संरचना और उससे संबंधित टेक्निशियन पदस्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने आटो एनालाइजर मशीन लगाए जाने की आवश्यकता जताई। साथ ही, महिलाओं को इलाज के लिए महिला डॉक्टर की पदस्थापना कराने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से बात रखने का आश्वासन दिया। ईसीआरकेयू के मिडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि मो ज़्याऊद्दीन ने पहले से विकलांग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उपर वार्ड में ले जाने और लाने में काफी श्रम करना पड़ता था। ईसीआरकेयू की मांग पर रैम्प का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, एक वातानुकूलित बर्न वार्ड बनाए की मांग काफी समय से की जा रही है। इलाज कराने आने वाले रेलकर्मियों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो वाटर कूलर लगाया जाना चाहिए। मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ हलदार तथा डॉ अभिषेक से मुलाकात करते हुए उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की तथा जरूरी संरचनाओं को उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धनबाद से मुलाकात कर मांग रखने की बात कही। इस अवसर पर एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा, सरयू प्रसाद, अजीत कुमार, ओंकार चौधरी, मनोज श्रीवास्तव सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे।

MORE NEWS