कांठ: गांव अलीपुरा खालसा में गन्ना सेंटर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत
तेज रफ्तार ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठी उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।