कांठ: थाना छजलैट क्षेत्र के ग्राम अलीपुर खालसा निवासी राजमिस्त्री की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर लेकर फरार
थाना छजलैट क्षेत्र के ग्राम अलीपुर खालसा निवासी सत्येंद्र पुत्र रनवीर सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। वह प्रतिदिन छजलैट चौराहे पर अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 21 ए एम 760 1 टीकाराम टेलर की दुकान पर खड़ी कर के काम करने चला गया। दोपहर को जब खाना खाने के लिए लगभग 1:00 आए तो देखा की मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी।