चंडी: चंडी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के लिए तीन सदस्य निर्वाचित
Chandi, Nalanda | May 30, 2026 नगर पंचायत चंडी की सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य पदों के लिए शनिवार की सुबह 8 बजे प्रखंड कार्यालय स्थित कार्यशाला भवन में चुनाव संपन्न हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सदस्य संख्या-1 के चुनाव में शत्रुधन कुमार को 8 मत मिले, जबकि राकेश रौशन को 2 मत