बहराइच: सरस्वती नगर मोहल्ले में घर में घुसकर चोरों ने की चोरी,लाखो के माल पर हाथ किया साफ,पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती नगर मोहल्ले में घर का दरवाजा तोड़कर चोरों के द्वारा घर में रखे लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। जिसकी जानकारी होते हुए जब घर के लोग पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था। जिसे उनके होश उड़ गए। वहीं इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने जांच कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।