बहराइच: जिला निर्वाचन कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, वेयर हाउस में रखी EVM मशीनों के रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बहराइच जिला निर्वाचन कार्यालय का मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता पर्चियों की उपलब्धता इत्यादि की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने वेयरहाउस में रखे गए ईवीएम मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा का भी जायजा लिया।