बहराइच: मोटे बाबा मंदिर के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत, पति-पत्नी हुए घायल
जिले के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथापुर के रहने वाले झगरू प्रसाद अपनी बाइक पर 3 लोग बैठकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही निशानगड़ा के आगे मोटे बाबा मंदिर के पास पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां झगरू प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।