बहराइच: दरगाह परिसर स्थित सर्कस ग्राउंड में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान पुलिस ने शव का कराया पीएम
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सैयद सालार मसऊद गाजी रह. अलैह. की दरगाह परिसर स्थित सर्कस ग्राउंड में शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात्रि को मिले अज्ञात शव की पहचान 72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। मंगलवार को दरगाह पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आज शव का पीएम कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले पड़ताल जारी है।