बहराइच: गोलवाघाट पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत, देवर हुआ घायल
शहर के बंदरिया बाग घोसियाना निवासी खुशनुमा पत्नी इकबाल अपने चचेरे देवर सोनू पुत्र उस्मान के साथ बाइक से मंगलवार को जरवल जा रही थी। कोतवाली देहात के लखनऊ बहराइच मार्ग पर गोलवाघाट पुल के पास बाइक में ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि देवर चोटिल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में जुटी।