मंझनपुर: भारत यादव के अंतिम संस्कार से परिजनों ने किया इंकार, अड़हरा गांव पहुंचे सपा नेता, नौकरी व कार्रवाई की मांग तेज
करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में भारत यादव की कुल्हाड़ी से हुई निर्मम हत्या के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना।