बिसौली: पैगा भीकमपुर गांव में सपा की मासिक बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, जनसंपर्क तेज करने का किया गया आह्वान
समाजवादी पार्टी की मासिक जोन एवं सेक्टर प्रभारी समीक्षा बैठक रविवार को 2 बजे करीब ग्राम पैगा भीकमपुर में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जोन और सेक्टर प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।