धौलपुर: बाडी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो ड्राइवर की हुई मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
धौलपुर के बाड़ी रोड पर शुक्रवार सुबह एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच राहगीर ऑटो ड्राइवर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने ऑटो ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।