शाहपुरा: शाहपुरा के रामकोठी में 127 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा से सशक्त समाज बनाने पर जोर दिया गया
शाहपुरा। विधानसभा क्षेत्र के 127 मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कस्बे के रामकोठी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर जसमीत संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, विद्यालयों के प्रधानाचार्य थे।