महोबा: रिकॉर्डतोड़ बारिश से कबरई बांध सहित जिले के छह प्रमुख बांध लबालब, रबी फसलों की सिंचाई का संकट हुआ दूर
Mahoba, Mahoba | Sep 20, 2026 रिकॉर्डतोड़ मानसूनी बारिश से छह प्रमुख बांध लबालब हो गए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे तक जिले में सामान्य 565 मिमी के मुकाबले 968 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई। उर्मिल, कबरई, अर्जुन, चंद्रावल, मझगवां और लहचूरा बांध क्षमता के करीब या उससे ऊपर भर चुके हैं। विभाग ने बाढ़ नियंत्रण चौकियां सक्रिय कर हर घंटे जलस्तर की निगरानी शुरू कर दी है।