मंडला: पाठासीहोरा में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 30 जून को कलेक्टर से करेंगे मुलाकात
Mandla, Mandla | Jun 25, 2026 पठार क्षेत्र संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार तीन बजे ग्राम पाठासीहोरा में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने कृषि एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तय की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के नवनियुक्त कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों की लंबित समस्याओं, पूर्व में किए गए ज्ञापनों और वर्तमान की समस्या से अवगत कराएंगे।