हनुमानगढ़: शादी समारोह में घुसकर हमला करने के मामले में दुल्हन के पूर्व पति सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जंक्शन धान मंडी स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर में आयोजित एक विवाह समारोह में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जंक्शन थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी अमनदीप सिंह (38) पुत्र रामसिंह सोनी निवासी वार्ड नंबर 10, सेक्टर नंबर 12, जंक्शन ने रिपोर्ट दी है।