सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 42 किलो गांजा और हथियार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
सोमवार को दोपहर 3 बजे एसपी सिमडेगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने कार से 42.990 किलो गांजा, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 जिंदा गोली, 2 पिस्टल व 2 मैगजीन बरामद किया है। मामले में बिहार निवासी दुर्गेश सिंह, अभिषेक रॉय और उड़ीसा निवासी सप्लायर छउवा प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।