गुना नगर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मुख्य गेट के पास से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निर्देश
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने 29 अगस्त की देर रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के अतिक्रमण को तत्काल हटाने आदेश दिए। अस्पताल परिसर में पेड़ों की छटनी करने एवं परिसर में जगह जाने अंधेरा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सभी डार्क स्पॉट पर तत्काल लाइट लगाने सहित अन्य निर्देश दिए। अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने वार्डों का जायजा लिया।