गुना नगर: मानस भवन की छत पर चढ़ कर उत्पात मचा रहा युवक कूदने से हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
गुना में मानस भवन की छत पर चढ़कर एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। छत पर चढ़कर बैठ गया था। कुछ लोगों ने उसे उतारने का प्रयास भी किया। कुछ घंटों बाद युवक छत से नीचे कूदने से गंभीर घायल हो गया। गिरने के दौरान वह करंट की केवल और तारों में उलझ गया जिससे उसके करंट भी लगा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।