गुना नगर: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर संजय स्टेडियम गुना में हुए कार्यक्रम, खिलाड़ियों ने भारत रत्न देने उठाई मांग
गुना संजय स्टेडियम में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एक हॉकी मैत्री मैच भी खेला गया। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्या अर्पणकर दीप प्रजनन कर श्रद्धांजलि दी गई। मेजर ध्यानचंद की जयंती को देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने सरकार से मांग की।