दरभा: जिला कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन, कलेक्टर आकाश छिकारा ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
Darbha, Bastar | Apr 27, 2026 कलेक्टर आकाश छिकारा ने सोमवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों और ग्रामीणों से भेंटकर उनकी समस्या-मांग इत्यादि संबंधी आवेदन प्राप्त कर निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।