टीकमगढ़: नन्हीं टहरी तालाब के पीछे घायल युवक मिला, गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल रेफर
नन्हीं टहरी तालाब के पीछे घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की पहचान राजाराम रैकवार निवासी लुड़िया के रूप में हुई है।डायल 112 में तैनात आरक्षक अजय धुर्वे (585) एवं पायलट पर्वत लोधी ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।