शहपुरा: ग्राम पंचायत बिजौरी माल के निवासी ने किसान सम्मान निधि के लिए शहपुरा एसडीएम कार्यालय में लगाई गुहार
शहपुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजौरी माल निवासी ग्रामीण ने किसान सम्मान निधि दिलाने को लेकर एसडीएम कार्यालय शहपुरा में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे पहुंच कर गुहार लगाई । दरअसल ग्रामीण ने बताया कि किसान सम्मान निधि नहीं मिल रहा था संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है ।