चौरीचौरा: कैमरा लूट मामले में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर के उसरहा टोला के समीप शनिवार को एक कैमरामैन से उसका चार कैमरा और अन्य सामान लूट के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। तारामंडल निवासी विवेक वर्मा फोटोग्राफी और वीडियो शूट का कार्य करता है। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उसके साथ लूट हुआ था।