खेरागढ़: इरादतनगर में सटडाउन के बाद भी बिजली लाइन में करंट आने से संविदाकर्मी की मौत, सड़क जाम
Kheragarh, Agra | Jun 13, 2026 इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव पनौता में बिजली लाइन ठीक करते समय शुक्रवार शाम 7 बजे संविदाकर्मी सत्यवीर कुशवाहा (48) करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सटडाउन लेने के बावजूद लाइन में अचानक करंट आ गया, जिससे हादसा हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने