बेगूसराय: आगामी 8 मई को विश्व थैलीसिमिया को लेकर DM ने कार्यालय कक्ष में की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर आगामी 8 मई को जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसकी तैयारी को लेकर कार्यालय कक्ष में श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता समीक्षा बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में बताया गया कि बेगूसराय जिले में लगभग 100 थैलेसीमिया रोगी हैं, जिन्हें प्रत्येक माह नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है.