लोहरदगा: भीषण सड़क हादसे में झारखंड जगुआर के जवान की दर्दनाक मौत, जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
बेड़ो-झरिया के समीप सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड जगुआर में तैनात एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमो महुआ टोली निवासी प्रकाश मिंज, पिता समुद्र उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही झ