एत्मादपुर: गांव मितावली रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला एक व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Etmadpur, Agra | Jun 18, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र गांव मितावली रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि खुर्जा से कानपुर जाने वाली ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है। मृतक के शव के पास से एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के मोबाइल से मिले नम्बर से परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।