बंजरिया: शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण भेलाछपरा से पाठक टोला तक सड़क पर जलजमाव, पानी घुसने से कई बाइक हुईं बंद
शुक्रवार हुई तेज बारिश के कारण भेलाछपरा चौक से पाठक टोला रेलवे गुमटी तक हुआ जलजमाव,बाइक में पानी घुसने से चार बाइक हुआ बंद। चालक धक्का देकर मेकेनिक के ओएस ले गए। स्थानीय निवासी आशिक अंसारी व सुरेश प्रसाद ने बताया कि जलजमाव से आम लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। पिछले चार वर्षों से जर्जर व जलजमाव वाले सड़क के कारण आम लोगो के साथ स्कूली छात्र परेशान है।