खुरई: TET परीक्षा का विरोध करते हुए सैकड़ों शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन SDM को सौंपा
Khurai, Sagar | Apr 11, 2026 लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन शिक्षकों ने पात्रता परीक्षा पास नहीं की है उन्हें दो वर्षो में यह परीक्षा पास करनी है वरना उन्हें पद से हटाया जायेगा, इस आदेश का और TET परीक्षा के विरोध में शनिवार शाम 5 बजे सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन SDM को सौंपा, शिक्षकों का कहना है कि इस उम्र में ये परीक्षा गलत है