बिक्रमगंज: व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 472 मामलों का हुआ निष्पादन
व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले लोक अदालत में 472 मामलों कख निष्पादन किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ओम सागर ने किया। इस मौके पर मुंसफ बिक्रमगंज एस श्रीवास्तव, जेएम-2 दीपक कुमार सहित बार एसोसिएशन के अधिकारी और कई अधिवक्ता उपस्थित थे..........