Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

# जिला कृषि अधिकारी ने किया वर्मी कंपोस्ट प्रयोगशाला का निरीक्षण ## किसानों से अपील: अधिक पैदावार और शुद्ध भोजन के लिए करें केंचुआ खाद का प्रयोग **अलीगढ़।** जनपद अलीगढ़ के गोंडा रोड स्थित पींजरी पैंठ में जिला कृषि अधिकारी **धीरेंद्र चौधरी** ने **गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड** द्वारा संचालित वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन एवं परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में तैयार की जा रही वर्मी कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला में वर्मी कंपोस्ट खाद की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाती है, जिससे किसानों को **100 प्रतिशत शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण केंचुआ खाद** उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जैविक खाद का उपयोग न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर **गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड** के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधायक **प्रेम सिंह दरोगा** भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय प्रवक्ता **चौधरी सत्यबीर सिंह सत्तो** ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान रासायनिक उर्वरकों जैसे डीएपी और यूरिया पर अत्यधिक निर्भरता कम करें तथा वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से फसल की पैदावार बढ़ती है, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा रासायनिक अवशेषों से होने वाली गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। इस दौरान **डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, चौधरी कुलदीप सिंह, कमांडो योगेंद्र चौधरी, अमित कुमार, अरुण चौधरी, मनोज चाहर, संदीप सिंह, रूपेंद्र जैन, दुष्यंत चौधरी, सचिन कुमार, प्रशांत कुमार** सहित अनेक किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Satyveer Singh Satto Chaudhary Satyveer Singh Satto Chaudhary

Koil, Aligarh | Jul 18, 2026

MORE NEWS