नागौद: सतना-सेमरिया मार्ग पर बसों से जहरीला धुआं, प्रदूषण व वाहन योग्यता प्रमाण पत्रों पर सवाल
Nagod, Satna | Jul 13, 2026 सतना। सतना-सेमरिया मार्ग पर संचालित यात्री बसों की स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मार्ग पर चल रही कई बसों से निकल रहे काले और जहरीले धुएं की तस्वीरें एवं वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) एवं फिटनेस प्रमाण पत्रों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।