घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
प्रयागराज। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंवर ग्राम सभा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Bara, Allahabad | Jul 11, 2026