कर्वी: मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए डमी चेक, आवास की चाबी और स्मार्टफोन
चित्रकूट इंटर कॉलेज की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमी, एनआरएलएम और किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों को बुधवार दोपहर 2:35 बजे प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन सौंपकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया।