बाह: जरार में महिला पर हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
थाना बाह क्षेत्र के गांव पुरा थोक जरार में महिला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर झाड़ियों से कुल्हाड़ी बरामद की है। भैंस बांधने के विवाद में नौ अप्रैल को राघवेंद्र ने महिला विनीता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया था। शनिवार शाम 6 बजे बताया कि रि