विदिशा: करारिया थाना क्षेत्र: बरियलताल के पास कार पेड़ से टकराई, बच्चा सहित दंपत्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
गुरुवार की सुबह 10 बजे के लगभग एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, यह घटना करारिया चौराहे के आगे ग्राम बरियल ताल के पर घटित हुई है, शमशाबाद की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी 40 जेड ए 7661 दुर्घटना का शिकार हो गई। सड़क पर अचानक आए किसी चीज को बचाने के चलते कार सड़क से उतर गई, आगे जाकर वह पेड से टकरा गई,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मे एक दंपति और बच्चा घायल हुए।