मोकामा: एसडीएम ने मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर का किया निरीक्षण, अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
Mokameh, Patna | May 2, 2026 मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर में नई इमारत निर्माण की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को लगभग 3 बजे बाढ़ एसडीएम गरिमा लोहिया ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में मौजूद विभिन्न भवनों और कार्यालयों की स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार नई प्रशासनिक इमारत के निर्माण हेतु भूमि और उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया जा रहा है।