मोतिहारी: मोतीहारी डीएम के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सितारा सप्ताह का आयोजन किया गया
जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा “सितारा सप्ताह” (SITARA Week) का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना तथा विभिन्न सरक